mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
झारखंडलातेहार

अकीदत के साथ अदा की गई अलविदा जुम्‍मे की नमाज

महुआडांड़ (लातेहार)। शुक्रवार को महुआडांड़ प्रखंड के विभिन्न मस्जिदों में अकीदतमंदों ने अकीदत और एहतराम के साथ अलविदा जुम्मा की नमाज अदा की. महुआडांड़ के जामिया नुरिया ज्याउल इस्लाम (जामा मस्जिद), गौसिया मस्जिद, मदीना मस्जिद सहित प्रखंड की अन्य मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजियों ने नमाज अदा की. जामिया नुरिया ज्याउल इस्लाम (जामा मस्जिद) में मौलाना रियाजउद्दीन रिजवी साहब, गौसिया मस्जिद में मौलाना नौशाद आलम, तथा मदीना मस्जिद में हाफिज खालिद साहब ने नमाज अदा कराई. जुम्मा की नमाज के बाद लोगों ने सदका, फितरा और जकात भी अदा किया. नमाज से पूर्व मस्जिदों के ओलमाए-इकराम ने रमजान के एहतराम, इस मुबारक महीने में अधिक से अधिक इबादत करने, कुरान पाक की तिलावत करने, गरीब और जरूरतमंदों की मदद करने तथा अलविदा जुम्मा की नमाज की फजीलत के बारे में विस्तार से जानकारी दी. कहा कि रमजान के पवित्र महीने की बरकतों से लाभ उठाते हुए नेक काम करें और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाएं. इस दौरान देश-दुनिया में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ भी मांगी गई.  महुआडांड़ के जामा मस्जिद व ,मदीना मस्जिद में सुबह  नौ बजे तथा गौसिया मस्जिद में 8.45 बजे ईद उल फितर के नमाज का समय तय किया गया.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!