Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहारलातेहार

अवैध रूप से सड़कों में पार्क किये गये वाहन चालकों से जुर्माना वसूला

लातेहार। उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता के निर्देश पर लातेहार शहरी क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के तहत अवैध पार्किंग, सार्वजनिक स्‍थलों पर अतिक्रमण एवं अनावश्यक बस को रुकने पर कार्रवाई की जा रही है. शुक्रवार को नगर प्रशासक राजीव रंजन के निर्देश पर नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा एवं नगर पंचायत की टीम के द्वारा सड़क सुरक्षा के तहत अवैध तरीके से पार्किंग में किये गये वाहनों को चिन्हित कर उनसे जुर्माना वसूला गया. नगर प्रबंधक श्री वर्मा ने बताया कि इसके अलावा शहर के धर्मपुर सब्जी मार्केट एवं पोस्ट ऑफिस के आसपास से अतिक्रमण कर सब्जी बेचने वालों को हटाया गया. उन्‍हें वहां भविष्य में भी सब्जी व ठेला नहीं लगाने का निर्देश दिया. इस दौरान बस चालकों को भी निर्धारित जगहों में ही रुकने का निर्देश दिया गया. नगर प्रशासक श्री कुमार ने बताया कि उपायुक्‍त के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को ले कर यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. उन्‍होने बताया कि इसके बाद भी अगर अतिक्रमण कर सब्जी बेचते या सड़कों पर सामग्री लगा कर बेचते पाया गया तो सामग्रियों को जब्‍त कर कार्रवाई की जायेगी.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!