WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

जनगणना नोटिफिकेशन में ओबीसी का कॉलम नहीं दिया जाना दुर्भाग्‍यपूर्ण: धमेंद्र

लातेहार। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारत मुक्ति मोर्चा एवं राष्‍ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, लातेहार के तत्‍वावधान मे शुक्रवार को समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्‍ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के लातेहार जिला संयोजक धमेंद्र प्रसाद ने कहा कि केद्र सरकार के द्वारा केबिनेट में ओबीसी की जाति आधारित जनगणना का फैसला करने के बावजूद जनगणना नोटिफेिशन में ओबीसी की जातियों का कोई कॉलम नहीं दिया गया है. यह न केवल दुर्भाग्‍यपूर्ण है वरन यह ओबीसी के साथ धोखा है. उन्‍होने इस साल होने वाली राष्‍ट्रीय जनगणना में ओबीसी का जाति कॉलम बढ़ाने की मांग की. धनकारा पंचायत समिति सदस्‍य उषा देवी ने कहा कि आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी देश में पिछड़ेे वर्गो के साथ न्‍याय नहीं हो पा रहा है.सरकार अपने वायदे से मुकर रही है. सरकार ने पिछड़ेे वर्ग के जाति आधारित और सभी जाति समूहों की वास्‍तविक जनसंख्‍या और उनकी वास्‍तविक स्थित‍ि का आंकड़ा आज तक सार्वजनिक नहीं किया गया है. कार्यक्रम को सकेंद्र उरांव, संतोष उरांव, रामदयाल उरांव, नेहरूलाल भगगत, सरजन उरांव, लालजी उरांव, धमेंद्र, महेंद्र, तरेंगन उरांव आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर कई लोग मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!