लातेहार। प्रखंड क्षेत्र के बरियातू अंतर्गत गोनीया गांव में सोमवार शाम एक पांच वर्षीय बच्चे को सांप ने काट लिया। सर्पदंश की घटना के बाद परिजन बच्चे को इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, गोनीया गांव निवासी गोविंद गंझू के पांच वर्षीय पुत्र नंदलाल को सांप ने काट लिया था. अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सक ने बच्चे की जांच की और उपचार शुरू किया। फिलहाल नंदलाल गंझू का इलाज डॉक्टर तोहिद आलम की देखरेख में चल रहा है। अस्पताल में चिकित्सकीय निगरानी के बीच बच्चे की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। परिजनों के अनुसार घटना के बाद वे काफी चिंतित थे। अस्पताल में इलाज शुरू होने के बाद उन्हें राहत मिली है।