
बालूमाथ (लातेहार)। गजेंद्र हिमांशु भाजपा के बालूमाथ मंडल (पश्चिमी) के मंडल अध्यक्ष के रूप में मनोनित किये गये हैं. श्री हिमांशु ने उन्हें यह दायित्व सौंपने के लिए संगठन के नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है. उन्होने कहा कि वे पूरी निष्ठा व समपर्ण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे. मंडल अध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है. बधाई देने वालों में भाजपा अनुसूचित जाति मार्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित कुमार, सांसद प्रतिनिधि रामकुमार गुप्ता, लक्ष्मण कुशवाहा, जिला खेलो इंडिया संयोजक प्रवेश सोनी, झाबार मुखिया प्रतिनिधि बासुदेव उरांव, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री पवन यादव, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष बसंत कुशवाहा, संजय प्रसाद, प्रमोद महतो, चंदन सहारा, बसंत कुमार, श्रवन कुमार सहित कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल हैं.



