WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

डीटीओ ने चलाया वाहन जांच अभियान, 47,650 रूपये बतौर जुर्माना वसूला

लातेहार। सड़क सुरक्षा को ले कर उपायुक्त उत्‍कर्ष गुप्‍ता के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने शुक्रवार को वाहन जांच अभियान चलाया. श्री मंडल ने बताया कि यह अभियान शहर तके फ्री फ्लो ट्रैफिक, सड़क दुर्घटना की रोकथाम एवं राजस्व संग्रहन हेतु जिला मुख्‍यालय में चलाया गया. शहर के थाना चौक, धरमपुर चौक, बाईपास रोड और समाहरनालाय गेट के पास दुपहिया, बस एवं भारी वाहनों की जांच की गयी. इस दौरान वाहनों के कागजात एवं ओवरलोड का जांच की गयी. नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के मोटरवाहन अधिनियम 2019 के तहत ऑनलाइन चालान किया गया. कुल 77 वाहनों की जांच की गयी. इनमें से 36 वाहनों का चालान किया गया और उनसे 47,650 रूपये बतौर जुर्माना वसूला गया. इस दौरान डीटीओ श्री मंडल ने लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया. उन्‍होने अपने नाबालिग बच्‍चों को वाहन नहीं देने की अपील अभिभावकों से की. इसके अलावा उन्‍होने वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट व सीट बेल्‍ट लगाने की बात कही. कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में अधिकांश मौत हेलमेट नहीं लगाने के कारण होती है. उन्‍होने बड़े व भारी वाहनों से निर्धारित गति सीमा से वाहन चलाने की बात कही.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!