Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहारलातेहार

जिले में धान क्रय की धीमी रफ्तार चिंता का विषय: मुरली प्रसाद

लातेहार। लोजपा प्रदेश सचिव मुरली प्रसाद गुप्‍ता ने जिले में धान क्रय की धीमी रफ्तार पर चिंता जाहिर की है. उन्‍होने बताया कि अब तक मात्र 53 प्रतिशत ही धान का क्रय हो पाया है. जबकि नया वित्‍तीय वर्ष आने में अब कुछ ही दिन बाकी है. श्री गुप्‍ता ने कहा कि जिले में 6364 किसानों ने धान बेचने के लिए अपना पंजीयन कराया था, लेकिन अब तक मात्र 1825 किसानों का ही धान क्रय किया गया है. इससे किसानों में निराशा और हताशा है. उन्‍होने कहा कि किसान सरकारी दर पर लैंपसों में धान बेचने की मंशा को ले कर अभी तक धान रखे हुए हैं, लेकिन अब उनका धैर्य जवाब दे रहा है. उन्‍होने धान क्रय में अनियमितता का भी आरोप लगाया है. कहा कि बीच के बिचौलिये किसानों का हक मार रहे हैं. ऐसे बिचौलियों को चिन्‍हित कर कार्रवाई करने की जरूरत है. श्री गुप्‍ता ने इस संबंध में उपायुक्‍त, लातेहार से पहल करने का आग्रह किया है. उन्‍होने कहा कि किसान कर्ज आदि ले कर धान की खेती करते हैं. ऐसे में किसान हित में पहल करना आवश्‍यक है.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!