
लातेहार। अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के युवा इकाई ने आदिवासी बालिका छात्रावास की दयनीय स्थिति को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में युवा आजसू के जिला प्रभारी मुकेश यादव और नीरज यादव ने छात्रावास की समस्याओं से अवगत कराया है. ज्ञापन में बताया गया कि छात्रावास में रह रही छात्राओं को न तो पर्याप्त भोजन मिल रहा है और न ही गुणवत्ता का ध्यान रखा जा रहा है. कई बार छात्राओं को अपने पैसे से ही चावल, सब्जी और अन्य आवश्यक सामग्री खरीदनी पड़ती है. छात्रावास में गार्ड की समुचित व्यवस्था नहीं है और वार्डेन द्वारा भी अपनी जिम्मेदारियों का सही ढंग से निर्वहन नहीं किया जा रहा है. इसके अलावा छात्रावास परिसर में साफ-सफाई और पानी और अन्य बुनियादी समस्याओं से अवगत कराया गया है.



