Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

गैस की कालाबाजारी नहीं हो, समय पर लोगों को मिले रसोई गैस: उपायुक्‍त

लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जिला वासियों को समय पर गैस उपलब्‍ध कराने का निर्देश रसोइ् गैस एजेंसियों को दिया है. उन्‍होने कहा कि अगर किसी गैस एजेंसी के द्वारा रसोई गैस की कालाबाजारी करने की शिकायत मिलती है तो उस गैस एजेंसी पर सख्‍त कार्रवाई की जायेगी.  गुरूवार को उपायुक्‍त की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिले के सभी गैस एजेंसी प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई.  उपायुक्त ने सभी गैस एजेंसियों अपने लाइसेंस को अपडेट रखने एवं उसे प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया. उन्‍होने एजेंसियों को उपभोक्ताओं के लिए रसोई गैस की कीमतों को भी प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया. ताकि किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो. उपायुक्त ने ई-केवाईसी प्रक्रिया को शत-प्रतिशत पूर्ण करने एवं सभी उपभोक्ताओं का सत्यापन समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.  उन्‍होने बुकिंग नंबर को सक्रिय एवं सुचारू रखने का भी निर्देश दिया. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़ बिपिन कुमार दुबे, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम संबंधित पदाधिकारी एवं सभी गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!