latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
अपराध

माओवादी जोनल कमांडर के निशानदेही पर पुलिस ने बरामद किये कई हथियार

लातेहार। जिला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. बता दें कि पुलिस ने पिछले दिनों गिरफ्तार माओवादी जोनल कमांडर मृत्‍युंजय भुईयां और माओवादी का सक्रिय सदस्‍य बबलू राम को गिरफ्तार किया था. उसके बाद पुलिस ने उन्‍हें रिमांड पर लिया और उनकी निशानदेही पर एक इंसास, एक सेमी रायफल व कारबाइन व भारी संख्‍या में जिंदा गोली बरामद किया है. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने यहां आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी.

उन्‍होने बताया उक्‍त दोनो माओवादियों के निशानदेही पर गारू थाना क्षेत्र के मिरचइया जंगल में जमीन के अंदर छिपा कर रखे गये हथियार बरामद किये गये हैं. मृत्‍युंजय भुईंया के निशानदेही पर एक इंसास रायफल, 5.56 इंसास 70 जिंदा गोली, इंसास रायफल का 03 मैग्‍जीन व एक पाउच बरामद किया गया है. जबकि बबलू राम की निशानदेही पर एक सेमी रायफल, सेमी रायफल का .30.06 ईंच का 77 जिंदा गोली, एक 30 कारबाइन रायफल तथा .430 ईंच का 23 जिंदा गोली और दो चि‍तकबरा रंग का पाउच बरामद किया गया है. छापामारी अभियान में पुअनि सह छिपादोहर थाना प्रभारी मो यकीन अंसारी, पुअनि सह गारू थाना प्रभारी जय प्रकाश शर्मा, पुअनि सह बारेसांढ़ थाना प्रभारी शशि कुमार, पुअनि सह महुुुुुुुुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार, पुअनि  विकाशेंदु त्रिपाठी, सअनि सह सैट’1 प्रभारी श्‍यामलाल कपडदार के अलावा सैट के जवान  शामिल थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button