Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

तेज आंधी और बारिश में गोविंद राम का घर क्षतिग्रस्त

लातेहार। बुधवार की शाम अचानक आये  तेज आंधी और बारिश ने सदर प्रखंड क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है. कई ग्रामीण इलाकों में कच्चे एवं कमजोर मकानों को नुकसान पहुंचा.  सदर प्रखंड के आरागुंडी पंचायत अंतर्गत पकरार गांव में एक परिवार का आशियाना पूरी तरह उजड़ गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार पकरार गांव निवासी गोविंद राम का घर तेज आंधी और बारिश की चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. तेज हवा के कारण घर की एस्बेस्टस सीमेंट शीट की छत उड़ गई तथा दीवारों में भी दरारें आ गईं. घटना के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद थे. अचानक तेज हवा और छत टूटने से पूरे परिवार में अफरा-तफरी मच गई. जान बचाने के लिए परिवार के लोग घर में रखी चौकी के नीचे छिप गए. काफी देर तक भय और दहशत के माहौल में परिवार के सदस्य अपनी जान बचाने की कोशिश करते रहे. गोविंद राम ने बताया कि आंधी और बारिश से उनके घर को लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है. घर में रखा सामान भी भींगकर खराब हो गया. अब परिवार के सामने रहने और खाने की समस्या उत्पन्न हो गई है.  पीड़ित परिवार ने प्रशासन और सरकार से तत्काल सहायता की मांग की है.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!