लातेहार। शहर के रेलवे स्टेशन क्षेत्र के सोमेश्वर शिव मंदिर में श्री श्री गणेश पूजन महोत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन विशाल भंडारा का आयोजन किया गया. इससे पहले पूर्वाह्न आठ बजे से पूर्जा अर्चना शुरू की गयी. मौके पर मुख्य यजमान के रूप में प्रवीण कुमार अग्रवाल व पत्नी सुनीता अग्रवाल मौजूद थे. जबकि वैदिक मंत्रोच्चारण पुरोहित सूर्यकांत त्रिपाठी ने किया. अपराह्न डेढ़ बजे से भंडारा का शुभारंभ किया. भंडारा में चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने भी भाग लिया. भंडारा में लातेहार एवं आसपास के क्षेत्रों के हजारों श्रद्धालुओ ने भाग लिया और विघ्नहरण मंगल करण भगवान गणेश का प्रसाद ग्रहण किया. आयोजन समिति के आशीष कुमार बाग ने बताया कि अनुष्ठान के तीसरे व अंतिम दिन बुधवार को अपराह्न तीन बजे नगर भ्रमण व प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा. आयोजन को सफल बनाने में सरयु प्रसाद सिंह, असीम कुमार बाग, छोटे लाल अग्रवाल, जय प्रकाश महलका, अध्यक्ष ललित पांडेय, उपाध्यक्ष जयराज कपूर, सुनील राम, सचिव प्रवीण अग्रवाल, जीतेंद्र कुमार गुप्ता, विकासकांत पाठक, आशीष कुमार बाग, विनोद राम नीरज गुप्ता, दीपक कुुुमार सिंह, युगल गुप्ता, प्रदीप राम, आलोक कुमार सिंह, राजेश सोनी, केदार यादव, प्रदीप यादव, नागेश्वर रजक व राजू गुप्ता समेंत कई लोग सक्रिय हैं. वहीं शहर के मेन रोड में राधाकृष्ण मंदिर (ठाकुरबाड़ी) में गणेश पूजन महोत्सव के दौरान महाप्रसाद का वितरण किया गया. आयोजन की तैयारियों में विशाल कुमार अग्रवाल, विजय प्रसाद गुप्ता, ब्रजेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, संतोष प्रसाद, गौरव विजय प्रसाद, बजरंगी प्रसाद, सतेंद्र प्रसाद आदि सक्रिय हैं.