latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
धर्म

सरस्वती विद्या मंदिर में होली मिलन समारोह का आयोजन

लातेहार। सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहार के श्री कृष्ण चंद्र गांधी ऑडिटोरियम में सोमवार मासांत बैठक और होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य उत्तम मुखर्जी ने  दीप प्रज्वलन कर किया. इस बैठक में मुख्य रूप से बीते माह में आयोजित शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक गतिविधियों की गहन समीक्षा की गई.  मौके पर विद्यालय कार्यकारिणी समिति के सचिव राजीव रंजन पांडेय ने आचार्यों को संबोधित करते हुए कहा कि बदलते समय के साथ शिक्षकों को निरंतर अपडेट रहना अनिवार्य है. विद्यार्थियों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके. समीक्षा बैठक के उपरांत ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय कार्यकारिणी समिति के कोषाध्यक्ष नरेंद्र पाण्डेय एवं दिनेश महलका विशेष रूप से उपस्थित रहे.   विद्यालय के संगीत आचार्य दीपक व अन्य आचार्य व आचार्या ने मनमोहक होली गीतों की प्रस्तुति दी. कोषाध्यक्ष नरेंद्र पांडेय ने सभी को होली की अग्रिम बधाई देते हुए जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया.  दिनेश महलका ने भी सभी के मंगल भविष्य की कामना करते हुए पर्व की शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम का कुशल संचालन वरिष्ठ आचार्य राधेश्याम ने किया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button