महुआडांड़ (लातेहार)। संत जेवियर्स कॉलेज परिसर के सभागार में छेछाड़ी आदिवासी जाग्रति मंच के बैनर अंतर्गत दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया. शनिवार को दोपहर इस कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर किया गया. मौके पर फादर एम के जोश,फादर दिलीप, अमित, जेवियर, डॉक्टर सतोष जेरोम जेराल्ड कुजूर, प्रवीन एक्का सहित अन्य अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. मंच का संचालन कर रहे प्रवीन एक्का ने छेछाड़ी घाटी संक्षिप्त परिचय दिया. उन्होने छेछाड़ी घाटी का समग्र आदिवासी आथिर्क, आत्मनिर्भरता,संस्कृतिक संरक्षण पर्यावरणीय संतुलन एव सामुदायिक नेतृत्व और सतत कार्ययोजना के बारे बताया. जेरोम जेराल्ड ने नेतरहाट फिल्ड फायरिंग रेंज के आंदोलन के बारे जानकारी देते हुए कहा कि जब तक नेतरहाट फिल्ड फायरिंग रेंज रद्द नहीं होती है, आंदोलन जारी रहेगा. विक्रम मिंज ने बताया की एसआईआर के बारे कहा कि योग्य व्यक्ति मतदाता सूची मे अपना नाम जोड़े साथ ही गलत व्यक्ति को इस सूची में न जोड़े. एसआईआर संबंधित गड़बड़ी होने पर 1951 पर फोन कर समाधान प्राप्त कर सकते है. आर्यन उरांव ने पेशा कानून और ग्राम सभा के साक्षक्तिकरण के बारे सभा को बताया. डॉक्टर संतोष कुजूर ने बताया कि पांचवी अनुसूची और पेशा कानून के अतंर और आथिर्क विकास के लिए समाधान और योजनाओं लागू कैसे के बारे बताया. आथिर्क विकास पर जोर देते हुए आम बगवानी, पशु पालन, मिल्क उत्पादन को ओर समाज को बढाने की बात कही. इस कार्यक्रम में पूरे छेछाड़ी घाटी महिला-पुरुष, युवा वर्ग, बृध्दिजीव, महिला समूह सामाजिक कार्यकर्ता एंव बाहर से आये लोग मौजूद थे.