


उन्होंने झामुमो कार्यकर्ताओं, समर्थकों और नगर की जनता से अपील की कि नामांकन के दौरान अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर उनका मनोबल बढ़ाएं और समर्थन दें. उन्होंने कहा कि झामुमो शुरू से ही जनता के हक, अधिकार और विकास के मुद्दों को लेकर संघर्ष करता रहा है.
यदि जनता का आशीर्वाद उन्हें मिलता है तो वे नगर पंचायत क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विकास, साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगीं. बिलासी टोपनो ने यह भी कहा कि उनका लक्ष्य नगर पंचायत को एक बेहतर, स्वच्छ और विकसित नगर बनाना है.
