lps
sri ram
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
राज्‍यलातेहार

झामुमो समर्थित बिलासी टोपनो का कल अध्‍यक्ष पद के लिए करेगी अपना नामांकन

लातेहार।  नगर पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही हैं. इसी क्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) समर्थित नगर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बिलासी टोपनो अपना नामांकन सोमवार को करेगी. उन्‍होने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि लातेहार बाजारटाड़ से समाहरणालय लातेहार तक रैली की शक्‍ल में वह समाहरणालय पहुंचेगी. बिलासी टोपनो ने कहा कि यह चुनाव नगर के विकास और जनता की आवाज को मजबूती देने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने झामुमो कार्यकर्ताओं, समर्थकों और नगर की जनता से अपील की कि नामांकन के दौरान अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर उनका मनोबल बढ़ाएं और समर्थन दें. उन्होंने कहा कि झामुमो शुरू से ही जनता के हक, अधिकार और विकास के मुद्दों को लेकर संघर्ष करता रहा है. यदि जनता का आशीर्वाद उन्हें मिलता है तो वे नगर पंचायत क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विकास, साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगीं. बिलासी टोपनो ने यह भी कहा कि उनका लक्ष्य नगर पंचायत को एक बेहतर, स्वच्छ और विकसित नगर बनाना है.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!