Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
राज्‍यलातेहार

माघ पूर्णिमा पर झरिया डैम स्थित शिव मंदिर में 24 घंटे का अखंड कीर्तन

लातेहार। माघ पूर्णिमा के  अवसर पर शहर के किनामाड़ स्थित झरिया डैम शिव मंदिर परिसर में 24 घंटे के अखंड कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया.  इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला. सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर में आना-जाना शुरू हो गया था. अखंड कीर्तन के दौरान भगवान शिव की महिमा से जुड़े भजन-कीर्तन गाए गए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा. श्रद्धालुओं ने ढोलक, झाल और मंजीरे की धुन पर भजन का आनंद लिया और भगवान शिव की आराधना की. आयोजन में महिलाओं, पुरुषों, बुजुर्गों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.कीर्तन के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद एवं खीर का वितरण किया गया. प्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे. श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारे और आध्यात्मिक शांति को बढ़ावा देते हैं.
इस अवसर पर रामसकल यादव, श्यामा देवी, मनीष कुमार, इंदु देवी, सरोज देवी, मंजू सिंह, फूलमानी देवी, ओम प्रकाश यादव, विपिन कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे. सभी ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।आयोजकों ने बताया कि माघ पूर्णिमा के अवसर पर अखंड कीर्तन का आयोजन वर्षों से किया जा रहा है और इसका उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक चेतना को मजबूत करना है.  श्रद्धालुओं ने माघ पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!