IMG-20261013-WA0012
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडलातेहार

वन सह प्रखंड प्रांगण में धूमधाम से संपन्न हुई महाष्टमी पूजा

लातेहार। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, वन-सह-प्रखंड परिसर में रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी के अवसर पर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान, श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई. पूजा को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला. बड़ी संख्या में महिलाओं ने पूजा में भाग लिया और मां दुर्गा के समक्ष माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की. महाष्टमी के पावन अवसर पर पूजा परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा. महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं की उपस्थिति से पूजा स्थल पर रौनक देखने को मिली. श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव से मां दुर्गा की आराधना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. नवरात्र की महाष्टमी को विशेष महत्व दिया जाता है.  इस दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा की जाती है. ऐसी मान्यता है कि सच्चे मन से मां की आराधना करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। इसी आस्था के साथ श्रद्धालुओं ने पूजा में भाग लिया. सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, वन-सह-प्रखंड परिसर, चंदनडीह में आयोजित महाष्टमी पूजा ने क्षेत्र में दुर्गोत्सव की खुशियों और धार्मिक उत्साह को और बढ़ा दिया.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!