alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडलातेहार

टाना भगत विकास प्राधिकार की बैठक, योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा

लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में टाना भगत विकास प्राधिकार की बैठक आयोजित की गई. बैठक में टाना भगत समुदाय के कल्याण एवं विकास के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. बैठक में टाना भगत समुदाय की विभिन्न मांगों एवं समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई. भूमि संबंधी मामलों का निष्पादन, नि:शुल्क लगान रसीद निर्गत करना, टाना भगत बहुल गांवों में सामुदायिक भवन, सिंचाई एवं कृषि सुविधाओं का विस्तार, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, कृषि यंत्र एवं बीज उपलब्ध कराने सहित कई विषयों पर चर्चा की गई. इसके अलावा शिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर, शैक्षणिक संस्थानों में नामांकन में प्राथमिकता, आवास, स्ट्रीट लाइट, उच्च शिक्षा के लिए छात्र-छात्राओं को सुविधाएं, भूमि संरक्षण एवं वन पट्टा तथा स्वरोजगार से जोड़ने जैसे मुद्दों की भी समीक्षा की गई. उपायुक्त संदीप कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि टाना भगत समुदाय के पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित करें.  उन्होंने लंबित मामलों का नियमानुसार शीघ्र निष्पादन करने तथा पात्रता के अनुरूप विभागीय योजनाओं में प्राथमिकता देने पर जोर दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, सिविल सर्जन डॉ. राज मोहन खलखो, श्रम अधीक्षक, जिला कृषि पदाधिकारी, सुमेज टाना भगत, नागेश्वर भगत सहित अन्य संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button