lps
sri ram
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
अपराधदुर्घटना

सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार की मौत, दो घायल

लातेहार। जिला प्रशासन के लाख प्रयास करने के बावजूद जिले में सड़क दुर्घटनायें रूकने का नाम नहीं ले रही है. आये दिन किसी ने किसी इलाके मे सड़क दुर्घटनाओं में मौत की खबर सामने आती है.  पिछले तीन दिनों में जिले के विभिन्‍न थाना क्षेत्रों में चार युवकों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में हो चुकी है. मंगलवार को भी जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के सांसग-सेरक- मासियातू ग्रामीण पथ में एक सड़क दुर्घटना हुई. इस दुर्घटना में घायल एक युवक की मौत रांची के रिम्‍स ले जाते समय रास्‍ते में हो गयी. उसकी पहचान राजेंद्र गंझू केे रूप में  की गयी है. वह चंदवा थाना क्षेत्र के बारी का रहने वाला था. जानकारी के अनुसार एक बाइक में सवार हो तीन लोग कहीं जा रहे थे. इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो कर एक बिजली के खंभे से जा टकराई. इस दुर्घटना में बाइक में सवार राजेंद्र गंझूू, नरेश गंझू व साखो कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गये.  स्‍थानीय लोगों की मदद से घायलो को चंदवा सामुदायिक अस्‍पताल लाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद राजेंद्र गंझू को रिम्‍स रेफर कर दिया गया. लेकिन रिम्‍स जाते समय रास्‍ते में ही उसकी मौत हो गयी. जबकि साखो कुमारी को लातेहार रेफर किया गया है और नरेश गंझू का चंदवा में ही इलाज किया जा रहा है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!