mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
राज्‍यलातेहार

एनडीए जीत जनता की जीत है: निजामुद्दीन कुरैशी

 लातेहार। जदयू के लातेहार जिला अध्यक्ष निज़ामुद्दीन कुरैशी ने एनडीए की जनता को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत किसी एक पार्टी, संगठन या नेता की नहीं, बल्कि आम जनता की जीत है. उन्होंने कहा कि जनता ने जिस भरोसे के साथ पार्टी को समर्थन दिया है, वह दर्शाता है कि उन्‍होने एक जिम्मेदार नेतृत्व को पर अपना विश्वास फिर एक बार दिखाया है. निज़ामुद्दीन कुरैशी ने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना ही अब उनकी पहली प्राथमिकता होगी.  उन्होंने आगे कहा कि जनता ने जिस तरह जदयू और  एनडीए को मजबूती से खड़ा किया है, उससे कार्यकर्ताओं और नेताओं की जिम्मेदारी और बढ़ गई है. पार्टी अब और अधिक सशक्त होकर विकास, सामाजिक न्याय और सुशासन के मार्ग पर काम करेगी. उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में हर एक कार्य जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप किया जाएगा और जिले के विकास को नई दिशा देने के लिए पूरी टीम समर्पित भाव से काम करेगी. जनता के हर मुद्दे को प्राथमिकता दी जाएगी और क्षेत्र के हर वर्ग की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा.  उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को भी धन्यवाद दिया और कहा कि यह जीत सामूहिक प्रयासों का परिणाम है, जिसे आगे और मजबूत बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!