WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडलातेहार

एनएच- 22 बनेगा फोरलेन, भारत सरकार ने गजट जारी किया

कमरूल आरफी

21/06/2026 (रविवार) 

लातेहार। चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड के गोसाईडीह से बालूमाथ होते हुए चंदवा तक एनएच 22 में फोर लेन निर्माण का रास्ता प्रशस्त हो गया है. भारत सरकार ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अधिनियम, 1988 (1988 का 68) की धारा 11 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इससे संबंधित राजपत्र प्रकाशित कर दिया है. इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने बताया कि बहुप्रतीक्षित बिहार झारखंड बॉर्डर के गोसाईडीह से चंदवा तक एनएच 22 में बनने वाली फोर लेन निर्माण को लेकर राजपत्र प्रकाशित किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि अगले दो वर्षों में चतरा लोकसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछ जाएगा. उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयासों और विकास के प्रति समर्पित सोच का ही परिणाम है, कि क्षेत्र लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है. इसी क्रम में क्षेत्र को एक और बड़ी सौगात मिली है. उन्होंने बताया कि बिहार-झारखंड सीमा पर चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत गोसाईडीह से लातेहार जिले के चंदवा तक एनएच-22 को फोर लेन में विकसित करने का मार्ग अब पूरी तरह प्रशस्त हो गया है. केंद्रीय सरकार राजपत्र प्रकाशित कर दिया गया है, जो क्षेत्र के विकास के लिए एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है. सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि यह केवल सड़क निर्माण की योजना नहीं, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक विकास की नई आधारशिला है. इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा, व्यापार को गति मिलेगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आम जनता को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी. उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र में विकास की कई महत्वपूर्ण योजनाएं लगातार आगे बढ़ रही हैं. बहुप्रतीक्षित गोसाईडीह से चंदवा तक एनएच-22 फोर लेन परियोजना के राजपत्र प्रकाशन के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि आने वाले वर्षों में क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित करेगा. सांसद कालीचरण सिंह ने विश्वास जताया कि अगले दो वर्षों में चतरा लोकसभा क्षेत्र में सड़कों का मजबूत नेटवर्क तैयार होगा, जिससे क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलने का कार्य होगा. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिनके नेतृत्व और सहयोग से क्षेत्र में विकास की इस नई गाथा को लिख रहा है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!