dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
झारखंडलातेहार

महाशिवरात्रि में बाबा कौड़ी नाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, 20 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

भक्ति, भंडारा और विवाह: बाबा कौड़ी नाथ धाम में महाशिवरात्रि पर दिखा अद्भुत संगम

महुआडांड(लातेहार)।  महाशिवरात्रि पर स्‍थानीय बेलटोली स्थित बाबा कौड़ी नाथ धाम में भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला. शिवालय में जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. प्रातःकाल से ही शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की. मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से गूंजता रहा. इस वर्ष भी आरपीएस सेवा संस्थान चेरिटेबल ट्रस्ट, अनाथ आश्रम रामपुर द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारा का आयोजन किया गया. भंडारा का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खंड कार्यवाह सह महुआडांड़ हिंदू महासभा के उपाध्यक्ष देवानंद प्रसाद, अधिवक्ता नवीन कुमार, संस्था के अध्यक्ष कमलेश यादव, यादव समाज के अध्यक्ष मोहन यादव तथा अंचल गार्ड संदीप कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से प्रसाद वितरण कर किया.

 20 निर्धन जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह, संस्था ने दिया गृहस्थी का सामान

इस वर्ष महाशिवरात्रि का उत्सव सेवा संस्थान के माध्यम से सामाजिक सरोकार से भी जुड़ा रहा. संस्थान द्वारा 20 निर्धन युवक-युवतियों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया.  पिछले वर्ष संस्थान ने छह जोड़ों की शादी कराई थी, जिसकी संख्या इस वर्ष बढ़कर 20 हो गई है. संस्था की ओर से सभी नवविवाहित जोड़ों को उपहार स्वरूप कपड़े और गृहस्थी की अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की गई. इस पुनीत कार्य और पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई. कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की सचिव बिनिता देवी, कोषाध्यक्ष बरथो मुंडा, संरक्षक जसवंत यादव, जितेंद्र यादव, कलेश्वर नगेसिया सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button