Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
नगर पंचायत चुनाव, लातेहारलातेहार

पूरे प्रदेश में नगर निकाय चुनावों में भाजपा समर्थित प्रत्‍याशी जीतेगें: प्रकाश राम

लातेहार। स्‍थानीय विधायक प्रकाश राम ने कहा कि नगर निकाय चुनावोंं पूरे प्रदेश में भाजपा समर्थित प्रत्‍याशी जीतेगें. उन्‍होने कहा क‍ि यह चुनाव भ्रष्‍टाचार के खिलाफ है और विकासरोधी ताकतों के साथ है. विधायक श्री राम रविवार को शहर के रेलवे स्‍टेशन क्षेत्र में भाजपा समर्थित नगर पंचायत अध्‍यक्ष पद के प्रत्‍याशी महेश सिंह के चुनावी कार्यालय के उदघाटन के मौके पर बोल रहे थे.

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए विधायक ने कहा क‍ि विकास विरोधी सरकार है और बैलेट पेपर से चुनाव कराने के पीछे सरकार की मंंशा चुनावों में गड़बड़ी कराने की है.

मौके पर महेश सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता होल्डिंग टैक्‍स को माफ कराना, जनता पर पड़ने वाले हर प्रकार को टैक्‍स की समीक्षा कर उसमें राहत दिलाना, महिलाओं के लिए पिंक शौचालय का निर्माण कराने, सुरक्षा के लिए सभी चौक चौराहों पर सीसीटीवी लगाने,  आधुनिक सार्वजनिक पुस्‍तकालय का निर्माण करानाा,बस पड़ाव व टैंपो स्‍टैंड में यात्रियों एवं चालकों के लिए सुविधायुक्‍त आधुनिक प्रतीक्षालय आदि का निर्माण कराना है.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!