लातेहार
आचार्य कार्यशाला के तीसरे दिन हिंदी वर्णों की साज सज्जा की गयी

लातेहार। शहर के धर्मपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में वार्षिक शिशु वाटिका आचार्य कार्यशाला के तीसरे दिन का शुभारंभ प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं वंदना करके की गई. तीसरे दिन हिंदी व्यंजन वर्ण से बने शब्दों, चित्रों और वर्णों को कंप्यूटराइज निकालकर उसकी साज – सज्जा की गई. इस से छात्र व छात्राओं को शब्दों और चित्रों को पहचानने में मदद मिलेगी. विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव राजीव रंजन पांडेय ने इसका अवलोकन किया और इससे संबंधित जानकारियां वाटिका की सभी दीदी जी के साथ साझा किया. इस अवसर पर वाटिका की सभी आचार्या मौजूद थी.




