झारखंड
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में कक्षा एक में नामांकन के लिए की गयी ऑनलाइन लॉटरी


उन्होने बताया कि इससे पहले आठ अप्रैल को बालवाटिका में नामांकन के लिए ऑनलाइन लॉटरी किया गया था. इसमें 40 सीटों के लिए कुल 135 आवेदन आये थे. इसमें 85 बालक व 50 बालिकाओ के थे. उन्होने बताया कि कक्षा दो से 11 तक के रिक्त सीटों में नामांकन करने के लिए ऑफ लाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि आठ अप्रैल समाप्त हो चुकी है. इन कक्षाओं के लिए ऑफ लाइन लॉटरी आगामी 13 अप्रैल को की जायेगी. उन्होने बताया कि बालबाटिका में नामांकन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल और कक्षा एक में नामांकन की अंतिम तिथि 16 अप्रैल निर्धारित की गयी है. इसके बाद कोई भी दावा स्वीकार नहीं किया जायेगा. मौके पर वरीय शिक्षक बालजिंदीर कौर देव, नेत्रपाल सिंह, मनोज पवइया के अलावा अभिभावक आंनद प्रसाद, संतोष प्रसाद, पुरूषोत्तम दास, मुकेश प्रसाद, हनुमान अग्रवाल आदि मौजूद थे. 