latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
धर्म

पुण्‍य आत्‍माओं की ही पुण्‍यतिथि मनायी जाती है: पूनम देवी

अध्‍यात्‍म से जोड़ कर जीवन को सार्थक किया जा सकता है: महेश सिंह

लातेहार। प्रजापिता ब्रहमा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय उप सेवा केन्द्र सोन भवन (बाईपास रोड) लातेहार में बुधवार को संस्था के प्रथम मुख्य प्रशासिका जगदम्बा माँ (सरस्वती) के 61 वें पुण्यतिथि को  अध्यात्मिक ज्ञान दिवस के रूप में मनाया गया.कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि जिला परिषद अध्‍यक्ष पूनम देवी व नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने भाग लिया. मातेश्वरी जगदम्बा की जीवनी पर विशेष प्रकाश डालते हुए गुमला से आए ब्रहमाकुमारी सुचिता बहन ने बताया कि उन्हे सभी (मम्मा) कहकर सम्बोधित करते है.  मम्मा की 52 विशेषताओं को सबके बीच रखा.  जिसमें मुख्य रूप से बताया कि वो त्याग और तपस्या की मूर्त थी, उन्होने लगातार 26 वर्षो तक योजना संस्था में अपनी सेवा दी.  जिला परिषद पूनम देवी ने कहा कि पुण्यतिथि महान आत्माओं का ही मनाया जाता है.  जगदम्बा जी के जीवन गुणों आदर्शो एवं त्याग भरा था, त्यागी जीवन ही सबसे महान जीवन है. नगर पंचायत श्री सिंह ने कहा कि मातेश्वरी जी के द्वारा दिये गए शिक्षाओं को अपने जीवन में धारण करने का स्वयं को अध्यात्म से जोड़कर अपना जीवन को बेहतर बना सकते है. मौके पर संस्था की बीके जमुनी, आशा, गंगोत्री, नवीन, सुनीता, रीना आदि शामिल थे. वहीं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, पम्युकल रोड स्थित धर्मपुर सेवा केंद्र में बुधवार को मातेश्वरी जगदम्बा (मम्मा) का 61वां पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेवाकेंद्र प्रभारी बीके अमरमणि ने मातेश्वरी जगदम्बा के जीवन एवं उनके आध्यात्मिक योगदान पर प्रकाश डाला. मौके पर प्रीति बहन, सोनम बहन, रामशिला माता, अनिता माता, रंजू माता, किरण माता, बसंती माता, जग्गू आई, रमेश भाई, निरंजन भाई, बद्री भाई तथा बिनोद भाई सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button