dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
लातेहार

नगर पंचायत चुनाव के लिए माईक्रो ऑब्जर्वरों का प्रशिक्षण संपन्न

लातेहार।  नगर पंचायत चुनाव को ले कर प्रतिनियुक्त माइक्रो ऑब्जर्वरों का प्रशिक्षण 12 फरवरी को सामान्य प्रेक्षक योगेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित किया गया.  प्रशिक्षण के दौरान प्रभारी पदाधिकारी, प्रशिक्षण कोषांग अनिल मिंज द्वारा माईक्रो ऑब्जर्वरों को उनके दायित्वों एवं कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी दी गई. मतदान केंद्रों पर आचार संहिता के अनुपालन, मतदान प्रक्रिया की निगरानी, कार्यप्रणाली, मतदान दिवस की रिपोर्टिंग व्यवस्था तथा संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों पर विशेष सतर्कता संबंधी बिंदुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया गया. प्रशिक्षकों द्वारा आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं गोपनीयता बनाए रखते हुए कार्य संपादन करने पर बल दिया गया। साथ ही मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तत्काल संबंधित वरीय पदाधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए. सामान्य प्रेक्षक द्वारा सभी मतदान कर्मियों को निर्वाचन कार्य को पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी प्रशिक्षण में दिए गए निर्देशों का गंभीरतापूर्वक अध्ययन करें तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने हेतु निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें. इस अवसर पर डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button