alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडलातेहार

जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में 27 अगस्त के धरना-प्रदर्शन की तैयारियों पर चर्चा

लातेहार। जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद यादव ने की। बैठक में आगामी 27 अगस्त 2026 को जिला मुख्यालय में खान एवं खनिज संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार धरना-प्रदर्शन को व्यापक और प्रभावी बनाने तथा अधिक से अधिक कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की सफलता के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में प्रदेश सचिव अमित प्रसाद साहू, सेवादल अध्यक्ष बृन्दविहारी यादव, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित बरुआ, कार्यालय प्रभारी फुलचन्द यादव, जिला महासचिव वाजीद अंसारी, लातेहार प्रखंड अध्यक्ष मोती उराँव, बरवाडीह प्रखंड अध्यक्ष प्रिन्स गुप्ता, प्रखंड महासचिव मनोज पासवान सहित दानिश आलम, बबलू उराँव, विनोद उराँव, अफरोज आलम, अक्षय कुमार एवं अन्य कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं से 27 अगस्त को जिला मुख्यालय में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की गई।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button