महुआडांड़ (लातेहार)। स्थानीय दुर्गा बाड़ी़ परिसर में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूरे होन के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने भाग लिया. उन्होने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू और सरना समाज अलग नहीं हैं, हमारी जड़ें और संस्कृति एक ही है. धर्मांतरण के मुद्दे पर उन्होने कहा कि जो आदिवासी ईसाई धर्म अपना चुके हैं, वे अब आदिवासी की श्रेणी में नहीं बल्कि अल्पसंख्यक की श्रेणी में आते हैं. उन्होंने आदिवासी समाज से अपनी पहचान और संस्कृति की रक्षा का आह्वान किया. इससे पहले दुर्गा बाड़ी से एक शोभा यात्रा निकाली गयी. इसमें महुआडांड़ के विभिन्न सुदूरवर्ती गांवों से आए हजारों लोग “जात-पात की करो विदाई, हम सब हिंदू भाई-भाई” के संकल्प के साथ पदयात्रा में शामिल हुए. यह यात्रा दुर्गा बाड़ी से शुरू होकर शास्त्री चौक, बिरसा चौक, विवेकानंद चौक और दीपाटोली होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुँची, जहाँ यह एक विशाल धर्मसभा में तब्दील हो गई. कार्यक्रम में आरएसएस के प्रांत प्रचारक महेंद्र जी ने संघ के शताब्दी वर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदू समाज को अब संगठित होकर राष्ट्र निर्माण और ग्राम विकास की ओर बढ़ना होगा.
जशपुर और बिरसा फ्रंट के दिग्गजों ने भी भरी हुंकार
मंच को राष्टीय बिरसा फाउन्डेसन एवं बिरसा फ्रंट के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिया मुण्डा, जशपुर छतीसगढ के युवराज सह नगरपालिका के उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जुदेव, जशपुर छतीसगढ के नगरपालिका के अध्यक्ष अरविंद कुमार भगत, जशपुर छतीसगढ के सरना समिती के अध्यक्ष मैनेजर राम नगेसिया, हिन्दू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, विराट हिन्दू सम्मेलन के अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल, अधिवक्ता नवीन गुप्ता ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने हिंदुत्व की रक्षा और सामाजिक एकता पर जोर दिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन बजरंग दल के विभाग संयोजक सूरज साहू ने किया.
भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्जवलन व बजरंगबली की आरती की गयी
कार्यक्रम का आरंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन और बजरंगबली की आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर उपरोक्त अतिथियों के अलावे आरएसएस विभाग कार्यवाह सत्येन्द्र सिंह, जिला सह कार्यवाह रमेश, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष वंशी यादव, गारू प्रखंड के खंड कार्यवाह राजेश सिंह, सरना धाम के स्वामी सुभाष सिंह, जैरागी से विहिप के संजय साहू, डुमरी के नीतेश प्रसाद गुप्ता समेत क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति, संघ के पदाधिकारी और हजारों की भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। उपरोक्त सभी अतिथियों को आयोजन समिति द्वारा भगवा अंग वसत्र व शौर्य का प्रतीक तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया.
इन्होंने निभाया सफल आयोजन में मुख्य किरदार
सम्मेलन को सफल बनाने में हिन्दू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, विराट हिन्दू सम्मेलन समिती के अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष श्री विनोद कुमार सिंह, बजरंग दल के विभाग संयोजक सूरज साहू, महुआडांड खण्ड कार्यवाह देवानंद प्रसाद, सह खंड कार्यवाह रामप्रवेश गुप्ता, जिला पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के संयोजक राजन साहू, क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष आनंद किशोर नाथ शाह, दिलीप प्रसाद गुप्ता, वनवासी कल्याण केन्द्र के जिलाध्यक्ष अजय उरांव, यादव समाज के अध्यक्ष मोहन यादव, भाजपा मंडल पूर्वी अध्यक्ष प्रशांत सिंह, पश्चिम अध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल, भंडारा प्रमुख रोहित कुमार, मंगल सोनी, आलोक कुमार, बंधा राम की सराहनीय भूमिका रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन भी पूरे समय मुस्तैद रहा।