


गिरजाघरों में आयोजित प्रार्थना सभाओं में फादर रौशन, फादर सुरेश, फादर कमिल सहित बड़ी संख्या में मसीह विश्वासी उपस्थित रहे. ईस्टर रविवार की मिस्सा के दौरान फादर सुरेश ने कहा कि प्रभु यीशु ने पुण्य शुक्रवार को क्रूस पर बलिदान देकर मानव जाति को पापों से मुक्ति दिलाई. उनका यह त्याग ईश्वर के प्रति सर्वोच्च समर्पण का प्रतीक है. उन्होंने बताया कि रविवार की रात प्रभु यीशु के पुनरुत्थान की स्मृति में ईस्टर मनाया जाता है. इस अवसर पर फादर बार्थो ने कहा कि जिस प्रकार ईश्वर ने प्रभु यीशु के बलिदान के माध्यम से मानवता को अपने से जोड़ा. कार्यक्रम में होली क्रॉस की सिस्टर्स द्वारा कोयर (भजन मंडली) का संचालन किया गया. मिस्सा के संचालन में हेड प्रचारक आनंद एवं सिस्टर स्वाति का योगदान सराहनीय रहा. 