WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

सिरी सिड्स के कार्यक्रम में भाग लेने सिंगापुर और फिलिपींस जायेगें निर्दोष

लातेहार। शहर के जुबली रोड निवासी निर्दोष प्रसाद गुप्‍ता को अग्रणी धान बीज कंपनी सिरी सिड्स के तत्‍वावधान में सिंगापुर और फिलिपींस में आयोजित कृषि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चयन किया गया. यह कार्यक्रम आगामी आठ से 14 अप्रैल तक आयोजित किया जायेगा. इस आशय की जानकारी सिरी सिड्स के रिजनल मैनेजर विकास कुमार व राजेश सिंह ने दी. उन्‍होने बताया कि दोनो देशों में कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा आधुनिक खेती की उन्‍नत तकनीकों की जानकारी दी जायेगी. इसके अलावा आरएनडी कंपनी के प्रोससिंग प्‍लांट का भ्रमण कराया जायेगा. श्री गुप्‍ता ने बताया कि इस यात्रा का उदेश्‍य उन्‍नत कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्‍त करना है. श्री गुप्‍ता नौ व दस अप्रैल को सिंगापुर और 11 अप्रैल से फिलिपींस में एंजल सिटी में कंपनी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेगें. श्री गुप्‍ता के इस उपलब्धि पर चैंबर्स ऑफ कामर्स के अध्‍यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल,उपाध्‍यक्ष गजेंद्र प्रसाद शौंडिक, सचिव रामनाथ अग्रवाल, नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेश सिंह, उपाध्‍यक्ष संतोष रंजन आदि ने बधाई दी है और मंगलमय यात्रा की कामना की है. बता दें कि इससे पहले श्री गुप्‍ता कृषि के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए युक्रेन, दुबई, अजरबैजान, श्रीलंका, मलेशिया, उजबेकिस्‍तान, नेपाल, बैंकाक समेंत कइ्र देशों में कंपन के द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भाग ले चुके हैं.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!