lps
sri ram
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
झारखंड

प्रधानमंत्री आवास की पहली किस्त लेने वाले 12 लाभुकों को रिकवरी नोटिस जारी

बालूमाथ (लातेहार)।  बालूमाथ प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पहली किस्त लेने वाले व आवास का कार्य शुरू नहीं कराने वालों के प्रति प्रखण्ड प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव के निर्देश पर पंचायत सचिव द्वारा 12 लाभुकों को नोटिस जारी कर जल्द से जल्द आवास निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है. जारी नोटिस में कहा गया है, कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत संबंधित लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ स्वीकृत किया गया था. इसके तहत प्रथम किस्त के रूप में ₹40,000 की राशि लाभुकों के खाते में भेजी जा चुकी है. इसके बावजूद अब तक कई लाभुकों द्वारा आवास निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है और न ही इस दिशा में कोई रुचि दिखाई जा रही है. नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि यदि तीन दिनों के अंदर आवास निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया जाता है, तो लाभुकों को उनके खाते में भेजी गई राशि प्रखंड नजारत में जमा करानी होगी. जिन लाभुकों को नोटिस जारी किया गया है उनमें सुनीता देवी, वरुण साव, विराजो देवी, चरकी देवी, सोमर भुईयां, पूजा देवी, सुषमा देवी, पियसवा देवी, महेंद्र भुइयां, बबीता देवी, सावित्री गुप्ता और सोनी देवी सहित कई लोग शामिल हैं.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!