Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

सड़क कालीकरण में अनियमितता बरतने का आरोप, स्‍थानीय लोगो ने जांच की मांग की

लातेहार। पथ निर्माण विभाग के द्वारा शहर के जुुुुबली चौक से पॉलिटेक्निक कॉलेज मोड़ तक सड़क का कालीकरण किया जा रहा है. स्‍थानीय लोगों ने सड़क कालीकरण में व्‍यापक अनियमितता बरतने का आरोप संवेदक पर लगाया है. गुरूवर को ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया. सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए ग्रामीणों ने सड़क पर उतर आये और विरोध जताया.

ग्रामीणों ने कहा सड़क निर्माण कार्य में प्राक्‍कलन की अनदेखी की जा रही है. रात के अंधेरे में कार्य कराया जा रहा है. सड़क कालीकरण में अलकतरा का बहुत ही कम प्रयोग किया जा रहा है. पैर से रगड़ खाने पर कालीकरण का चिप्‍स उखड़ जा रहा है. सड़क की थिकनेस का भी ध्‍यान नहीं रखा गया है. स्‍थानीय लोगों ने घटिया सड़क निर्माण कार्य की वीडिया बना कर वायरल किया है और संबंधित अधिकारियों से इसकी जांच कराने की मांग की है. बता दें कि पथ निर्माण विभाग के द्वारा 1.75 करोड़ रूपये की लागत से  ढाई किलोमीटर सड़क का कालीकरण किया जा रहा है. इस संबंध में पथ निर्माण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता प्रभाकर सिंह से पक्ष कथन लेने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!