WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडलातेहार

हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणो ने हाइवा में आग लगाई, सड़क जाम किया

लातेहार। सदर थाना के आरागुंडी ग्राम के नदी टोला में एक हाइवा की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल मे सवार युवक की मौके पर ही हो गयी. जानकारी के अनुसार राधे उरांव पिता महादेव उरांव अपनी मोटरसाइकिल (जेएच-18एफ 2761) में सवार हो  तुबेद ग्राम से सरना स्‍थल सबानो जा रहा था. इसी दौरान तेज गति से आ रही एक हाइवा (जेएच 19-एफ- 0184) ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने उक्‍त हाइवा में आग लगा दी. घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने अग्निशमन को इसकी सूचना दी. सूचना मिलने के बाद अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंची. अग्निशमन वाहन हाइवा में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक हाइवा पूरी तरह जल चुकी थी.

घटना की सूचना मिलने पर एसडीपीओ अरविंद कुमार, अंचलाधिकारी नंदकुमार राम व थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्‍हा मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया है. उक्‍त हाइवा सदर थाना क्षेत्र के पांडेयूपरा ग्राम निवासी का है और तुबेद कोलियरी में कोयला परिवहन का कार्य करता है. वह चंदवा से कोयला अनलोड कर तुबेद कोलियरी जा रहा था.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!