लातेहार। सांसद प्रतिनिधि ( मनरेगा) पिंटू कुमार रजक ने कहा कि लातेहार जिले के नीजि विद्यालयों में शिक्षा का अधिकार कानून 2009 (आरटीई) का अनुपालन कराने की मांग की है. उन्होने कहा कि नीजि विद्यालयों में शिक्षा का अधिकार कानून का अनुपालन नहीं होने से गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित होना पड़ रहा है. सरकार ने आरटीई के तहत छह से 14 वर्ष के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने का प्रावधान किया है. इसके लिए सभी नीजि विद्यालयों में क्षमता का 25 प्रतिशत सीट गरीब व वंचित (बीपीएल) के लिए आरक्षति करने का निर्देश दिया गया है. लेकिन जिले के कई नीजि विद्यालयों में इसका अनुपालन नहीं किया जा रहा है. श्री रजक ने बुधवार को इसे ले कर एक ज्ञापन उपायुक्त, लातेहार को सौंपा है. उन्होने अपने ज्ञापन में चालू सत्र 2026-27 के नामांकन में नीजि विद्यालयों में शिक्षा का अधिकार काननू के तहत 25 प्रतिशत सीट आरक्षित कराने की मांग की है. मौके पर भाजपा नेता मनोज प्रसाद भी मौजूद थे.