dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
झारखंड

सेवानिवृत प्रधानाध्यापक बलिराम सिंह के निधन पर शिक्षकों ने शोक प्रकट किया

लातेहार। राजकीय मध्य विद्यालय, आश्रम (लातेहार) के सेवानिवृत प्रधानाध्यापक बलिराम सिंह का आकस्मिक निधन पर जिले भर के शिक्षक समुदाय में शोक व्याप्त है.  उनके निधन पर झारोटेफ व झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ ने गहरी शोक संवेदना प्रकट किया है. जिला अध्‍यक्ष हीरा प्रसाद यादव ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि दिवगंत सिंह एक मृदुभाषी और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक थे. उनकी शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र मे योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है. श्री यादव ने दिवंगत श्री सिंह के निधन को शिक्षा के क्षेत्र में एक अपूरणीय क्षति बताया. उनके निधन पर जिला अध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव के अलावा जिला सचिव प्रदीप कुमार सिंह, संरक्षक नरेंद्र कुमार पांडेय, शिवचंद पांडेय, मनीष कुमार एवं प्रीति भारती व तृप्ति भारती ने उनके आवास पहुंचकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया. उन्‍होने परिवार वालों को इस दुख की घड़ी में ढाढस बंधाया. शोक व्यक्त करने वालो मे कुंदन प्रसाद राजेश कुमार निलेश कुमार दिलीप कुमार सिंह सत्येंद्र मेहरा रोहित कुमार, प्रमोद कुमार, संजीव कुमार चंद्र व संजय प्रसाद आदि शामिल है. बता दें कि रविवार को रांची में ह्रदयगति रूक जाने के कारण बलिराम सिंह का निधन हो गया था. सोमवार को शहर के कीनामाड़ स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्‍कार किया गया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button