Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडमहुआडांड़

बिजली करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

महुआडांड़ (लातेहार)। थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में रविवार सुबह बिजली करंट की चपेट में आने से एक 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।मृतक की पहचान रामपुर निवासी सोनू कुमार नायक (13 वर्ष), पिता सुरेश नायक के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार रविवार सुबह करीब आठ बजे सोनू बाहर अपने साथियों के साथ खेलने गया था। इसी दौरान वह बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों एवं परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया गया। परिजन घायल किशोर को इलाज के लिए गुमला ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद एम्बुलेंस शव को लेकर वापस महुआडांड़ पहुंची। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया। घटना से मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!