WhatsApp Image 2026-08-03 at 1.24.53 PM
maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडमहुआडांड़

आम तोड़ने के दौरान बिजली तार की चपेट में आया किशोर, गंभीर रूप से झुलसा

महुआडांड़ (लातेहार) महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत रामपुर गांव में रविवार को 8 बजे सुबह आम तोड़ने के दौरान एक किशोर बिजली तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घायल किशोर की पहचान रामपुर निवासी 13 वर्षीय सोनू कुमार नायक, पिता सुरेश नायक के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनू कुमार नायक आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। इसी दौरान वह पेड़ के समीप से गुजरे विद्युत तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसे जोरदार करंट लगा और वह बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों एवं परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तत्काल उपचार के लिए महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा घायल किशोर का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि मामला गंभीर है बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!