Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

हाइवा से भिड़ी टेंपो, 11 घायल, चार रेफर

जिले में नहीं रूक रही है सड़क दुर्घटनायें

लातेहार। उपायुक्‍त संदीप कुमार के निर्देश पर सड़क सुरक्षा एवं सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिला परिवहन कार्यालय के द्वारा लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. लेकिन प्रशासन के लाख सख्‍ती के बावजूद जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी नहीं आ रही है. प्रतिदिन जिले के किसी ने किसी इलाके में सड़क दुर्घटनाओं में जानमाल की क्षति हो रही है. सोमवार को महुआडांड़ में एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. वहीं जिले के बालुमाथ थाना क्षेत्र में बालुमाथ से मुरपा जा रही एक टेंपो हाइवा से टकरा कर पलट गयी. घटना बसिया ब्रिज के पास घटी. इस दुर्घटना मेंं 11 यात्री घायल हो गये हैं. इनमें से चार को बेहतर इलाज के लिए रिम्‍स रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार एक टेंपो में सवार कुछ लोग शादी समारोह में शामिल होने मुरपा जा रहे थे. टेपो में कुछ महिलाएं समूह की बैठक में भाग लेने जा रही थीं. इसी दौरान बसिया ब्रिज के समीप हाईवा और टेम्पू अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गए. इसमें टेंपो पलट गई. दुर्घटना में अख्तरी खातून, एलिजा प्रवीण, माबिया प्रवीण, मुस्तरी खातून समेत अन्य लोग घायल हुए. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ अलीशा टोप्पो ने सभी का प्राथमिक उपचार किया. गंभीर रूप से घायल मुस्तरी खातून, रेखा देवी, किरण देवी और मधु देवी को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!