lps
sri ram
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
अपराधझारखंडलातेहार

टेंपो पलटी, दो घायल

लातेहार।  सदर थाना क्षेत्र के होटवाग ग्राम के पास (एनएच-39) पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार मनिका से बरियातू जा रहा एक टेंपो अचानक सड़क पर आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे तीन-चार बार पलट गया. घटना के समय टेंपो में सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री बैठे थे. इस घटना में वे सभी बाल-बाल बच गए. मात्र  दो लोग घायल हुए. घायलों की पहचान महेश कुमार (पिता-राजेंद्र लोहरा, पांकी ) एवं श्रवण उरांव (पिता-राजेश उरांव, बरियातू) के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.  हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!