Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

प्रमंडलीय आयुक्त ने अवर निबंधन कार्यालय का किया निरीक्षण, लक्ष्‍य हासिल करने का दिया निर्देश

लातेहार। प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने सोमवार को लातेहार पहुंचीं. स्थानीय परिषदन में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारियों ने आयुक्त का स्वागत किया. उन्‍हें इस अवसर पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. मौके पर आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक व अवर निबंधन पदाधिकारी बिपिन साहु आदि उपस्थित थे. इसके बाद आयुक्‍त समाहरणालय स्थित अवर निबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया. समीक्षा करते हुए आगत-निर्गत पंजी, फी बुक, दस्तावेज निबंधन रजिस्टर आदि पंजियों एवं अभिलेखों की जांच की.  उन्होंने अवर निबंधन पदाधिकारी को सभी अभिलेख अद्यतन, त्रुटिरहित एवं सुव्यवस्थित रखने का निर्देश दिया, जिला अवर निबंधन पदाधिकारी ने कार्यालय में मानव संपदा की कमी पर ध्यान आकृष्ट कराया. आयुक्त ने इस संबंध में आवेदन देने को कहा, ताकि विभाग को प्रतिवेदित किया जा सके. निबंधन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान जानकारी मिली कि कार्यालय में औसतन 12 रजिस्ट्री ही होती है. आयुक्त ने इसे बढ़ाने हेतु आवश्यक कदम उठाने की जरूरत बताई. आयुक्त ने ऑनलाइन निबंधन प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने, दस्तावेज सत्यापन एवं भुगतान प्रक्रिया को सहज बनाने तथा आम नागरिकों को अनावश्यक विलंब से बचाने के निर्देश दिए. उन्होंने भूमि संबंधी अभिलेखों के सत्यापन में सतर्कता बरतने, फर्जीवाड़ा रोकने एवं प्रतिबंधित भूमि के निबंधन पर तत्परता से रोक लगाने पर बल दिया.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!