लातेहार
एसवीएम में मूवी वीक के दौरान छात्रों में जगाई राष्ट्रीय चेतना और नैतिक मूल्य

लातेहार। जिला मुख्यालय के धर्मपुर पथ स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के हॉल ही में मूवी वीक’ (चलचित्र सप्ताह) का आयोजन किया गया. इस पहल का उद्देश्य पाठ्यपुस्तकों से हट कर सिनेमा के माध्यम से छात्रों का सर्वांगीण विकास करना और उनमें सामाजिक जागरूकता पैदा करना था. मौके पर प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुख़र्जी ने कहा, हमारा उद्देश्य छात्रों में जुझारूपन और राष्ट्रीय पहचान की गहरी भावना पैदा करना है. जब सिनेमा का चयन उद्देश्यपूर्ण होता है, तो वह चरित्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम बन जाता है. इस कार्यक्रम के दौरान फिल्मों को छात्रों की आयु और सीखने के लक्ष्यों के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में बांटा गया था. छोटे बच्चों के लिए फाइंडिंग नीमो, बाल गणेश और दिल्ली सफारी जैसी फिल्में दिखाई गईं. बड़े छात्रों के लिए 12th फेल, सुपर 30 जैसी फिल्में प्रदर्शित की गईं.
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक, मंगल पांडे और शतक (RSS) के माध्यम से राष्ट्रीय बलिदान के प्रति सम्मान भाव जगाया गया. द कश्मीर फाइल्स और द केरला स्टोरी जैसी फिल्मों के जरिए गंभीर सामाजिक और ऐतिहासिक विषयों पर परिपक्व चर्चा को प्रोत्साहित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रचार प्रसार विभाग एवं संगणक विभाग के टोली की अहम भूमिका थी. कपिल देव प्रमाणिक, सलमान होजाईसा, अभिषेक अनिल एवं अन्य आदि ने इसमें अपनी भूमिका निभायी. 



