झारखंड
एकल अभियान का उदेश्य बच्चों में संस्कारयुक्त शिक्षा व नैतिक मूल्यों का विकास करना है: अभिनंदन
डीवीसी के अधिकारियों ने किया एकल विद्यालय का निरीक्षण, संतोष जताया


निरीक्षण के क्रम में डीवीसी के अधिकारियों ने विद्यालय की गतिविधियों पर संतोष जाहिर किया. इस मौक पर डीवीसी की रेणु चतुर्वेदी, शशांक शेखर व राजीव कुमार के अलावा एकल अभियान लातेहार अंचल के सचिव राजेंद्र प्रसाद, अंचल संगठन प्रभारी गया प्रसाद, जयकांत, ग्राम प्रमुख राम जानकी सिंह, अंचल अभियान प्रमुख अवध किशोर यादव, अंचल कार्यालय प्रमुख राहुल कुमार, संच प्रशिक्षक बहादुर प्रजापति, राजेश उरांव, संच व्यास कमला देवी, आचार्य चांदनी कुमारी के अलावा ग्राम समिति के सदस्य व विद्यालय के बच्चे मौजूद थे. इससे पहले अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया. 