लातेहार। नगर पंचायत अंतर्गत पहाड़पुरी निवासी गुड्डू भुईया की धर्मपत्नी के निधन की दुखद सूचना पर बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह उनके आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में परिवार को हर संभव सहयोग एवं मदद का भरोसा दिलाया। नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने कहा कि दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ा रहना सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं में वे हमेशा अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करते रहे हैं, चाहे वह विभागीय स्तर पर हो या व्यक्तिगत स्तर पर। वहीं, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने भी विभागीय स्तर पर हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मौके पर गढ़वा जिला प्रभारी सह पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, मंडल प्रभारी पंकज यादव, भाजपा नेता नागमणि कुमार,सोनू सिंह सहित नगर पंचायत के पदाधिकारी एवं प्रखंड के कर्मी मौजूद रहे।