dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
झारखंडधर्म

46 वां दक्षिण भिखारिएट कैथोलिक महिला संघ का दो दिवसीय आम सभा संपन्न

2500 से अधिक महिलाओं ने लिया भाग

महुआडांड़ (लातेहार)।  रविवार को डाल्टनगंज धर्मप्रान्त के अंतर्गत दक्षिण भिखारिएट कैथोलिक महिला संघ की आम सभा का भव्य आयोजन पकरीपाठ महुआडांड़ पारिष में किया गया। महिला संघ का यह दो दिवसीय समारोह श्रद्धा, अनुशासन और सामाजिक जागरूकता का सशक्त उदाहरण बना। दो दिवसीय दक्षिण भिखारिएट महिला आम सभा का मुख्य उद्देश्य “ईश्वर का वचन हमारे पारिवारिक, धार्मिक एवं सामाजिक जीवन का स्रोत” विषय पर चर्चा करना रहा। साथ ही ख्रीस्तीय समुदाय में उत्पन्न सामाजिक व धार्मिक चुनौतियों, उनके समाधान तथा इन क्षेत्रों में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर डाल्टनगंज धर्मप्रान्त के धर्माध्यक्ष बिशप थियोडोर मास्कारेन्हास एस.एफ.एक्स. ने पवित्र मिस्सा बलिदान अर्पित किया, जिसमें महिलाओं की विशाल भीड़ ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। अपने उपदेश में बिशप स्वामी ने कहा कि हमें ईश्वर की कृपा के अंतर्गत एक पवित्र और अनुशासित जीवन जीना चाहिए। उन्होंने माताओं द्वारा किए गए त्याग और बलिदान को स्वीकार करते हुए कहा कि बच्चों के विश्वास, संस्कार, अनुशासन और मूल्यों के निर्माण में माताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। दक्षिण भिखारिएट महिला आम सभा को एक बड़ी सफलता मिली, जिसमें 2500 से अधिक महिलाओं ने सक्रिय रूप से दो दिवसीय कार्यक्रम में भाग लिया। पवित्र मिस्सा के उपरांत एक संक्षिप्त किंतु शिक्षाप्रद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने अपनी विविध प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। बिशप स्वामी ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि परिवार के मूल्यों को संजोने में माताओं की भूमिका चर्च और समाज के भविष्य को दिशा देने वाली है। कार्यक्रम में बिशप स्वामी के अतिरिक्त दक्षिण भिखारिएट कैथोलिक आम सभा के डीन फादर अशोक नागेसिया, फादर मोरिस, फादर रौशन केरकेट्टा, फादर प्रेमियुस, फादर असीम सहित विभिन्न पारिषों के फादर उपस्थित रहे। वहीं महिला संघ की अध्यक्ष उषा प्रभा मिंज, प्रचारक सुबीर एक्का, विभिन्न धर्म समाज की धर्म बहनें, युवा-युवतियां एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button