बालूमाथ (लातेहार)! बालूमाथ-पांकी मुख्य पथ पर शनिवार की शाम बरवाटोली के समीप दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में तीन की मौत हो गई. इस घटना में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एक मोटरसाइकिल में चार बाइक सवार युवक हेरहंज से सरहुल जुलूस देखकर अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक महिला समेत दो अन्य लोग के मोटरसाइकिल में आमने-सामने टक्कर हो गयी. घटना के बाद सभी को इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां जांच के बाद डॉक्टर ने तीन को मृत घोषित कर दिया. मृतकों में मनु भुइयां, 20वर्ष, गुलाब भुइँया, 22वर्ष, पिता धीरू भुईया दोनो ग्राम तासु थाना हेरहंज निवासी. तीसरे मृतक की पहचान नही हो पाई है. घायलों में विकास भुईया, 18 वर्ष, पिता अंतु भुईया, रंजीत उर्फ बिट्टू भुईया, 17वर्ष ,पिता लछमन भुईया, ग्राम तासु थाना हेरहंज निवासी. कमलेश गंझु, 21वर्ष, पिता चन्द्रदेव गंझु, शांति देवी, 20वर्ष, पति कमलेश गंझु (दोनो पति-पत्नी)ग्राम श्रद्धाबार थाना हेरहंज निवासी शामिल है. घटना के बाद हेरहंज पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए सभी को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. जहां डॉ दयानंद कुमार व डॉ सुरेंद्र कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. रंजीत भुईया को छोड़कर सभी घायलो को बेहतर इलाज हेतु रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है.