latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
अपराधझारखंड

दो मोटरसाइकिलों की सीधी टक्‍कर में तीन युवक घायल

बालूमाथ (लातेहार)। प्रखंड मुख्यालय स्थित सौरभ ढाबा के समीप रविवार को दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई. जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान राजकुमार गंझू (30)  पिता धनेश्वर गंझू, राजगुरु, थाना बारियातू तथा धर्मदेव उरांव (28) पिता पारसनाथ उरांव और अमरजीत उरांव     ( 24)  पिता बलदेव उरांव दोनों गोनिया थाना बारियातू निवासी के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार धर्मदेव उरांव और अमरजीत उरांव मोटरसाइकिल से बालूमाथ से अपने घर गोनिया की ओर जा रहे थे, जबकि दूसरी ओर से राजकुमार गंझू बालूमाथ की तरफ आ रहा था. इसी दौरान सौरभ ढाबा के समीप दोनों मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां डॉ सुरेंद्र कुमार द्वारा सभी का प्राथमिक उपचार किया गया.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button