लातेहार। जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव ने कहा कि अगर आज हम जल नहीं बचायें तो आनेे वाली पीढ़ी को जल संकट से जूझना पड़ेगा. जल को बचाने के लिए हम सब को आगे आना होगा. हर एक नागरिक को जल संरक्षण के अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी. श्री उरांव रविवार को विश्व जल दिवस के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन, लातेहार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. इसे पहले श्री उरांव, पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक महतो, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम साहू व प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उत्कृष्ट कार्य करने वाली जलसहिया को सम्मानित किया गया
कार्यक्रम के दौरान समुदाय में योगदान देने वाली चयनित उत्कृष्ट जलसहिया को प्रमाण-पत्र एवं शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जलसहिया जल संरक्षण अभियान की असली “जल दूत” हैं.
जल सहिया विभाग की मजबूत कड़ी हैै: महतो
कार्यपालक अभियंता दीपक महतो ने कहा कि “जलसहिया हमारे विभाग की मजबूत कड़ी हैं. इनके प्रयासों से ही जल योजनाएँ गाँवों तक प्रभावी रूप से पहुँच पा रही हैं. जिला शिक्षा अधीक्षक ने विद्यालय स्तर पर जल संरक्षण हेतु बच्चों को जागरूक करने पर ज़ोर देते हुए कहा कि बच्चे बदलाव की सबसे बड़ी शक्ति हैं. विद्यालयों में जल संरक्षण के संदेश को अभियान की तरह चलाया जाएगा.