Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

परिवार नियोजन, पोलियो व एल्बेंडाजोल कार्यक्रम को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन

बालूमाथ (लातेहार)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बालुमाथ  में बुधवार को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (एनआईडी) को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रशिक्षण के दौरान पोलियो उन्मूलन अभियान, एल्बेंडाजोल कार्यक्रम तथा परिवार नियोजन से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई. मौके पर जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के तहत शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी. साथ ही बच्चों को कृमि मुक्ति के लिए एल्बेंडाजोल दवा देने तथा परिवार नियोजन कार्यक्रम के प्रति लोगों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया है. उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे. प्रशिक्षण में टीकाकरण कार्य से जुड़े स्वास्थ्यकर्मियों को घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने तथा निर्धारित समय पर अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने के संबंध में जानकारी दी गई. प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारी, कर्मी, एमपीडब्ल्यू उपस्थित रहे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!